केशव प्रसाद मौर्य ने फिर कहा, चुनाव बाद ही केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा नए सीएम का नाम

By अंकित सिंह | Sep 03, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा की ओर से इस बात के संकेत दे दिए गए है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी। इन सबके बीच केशव प्रसाद मौर्य ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा कि चुनाव बाद मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व और निर्वाचित विधायक ही करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी।

इसे भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य का दावा, यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में 2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई होने वाली है

अखिलेश यादव के 400 प्लस के दावे के बाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 में भी 300 प्लस का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े को पार करने में मुझे कोई संशय दिखाई नहीं देता है। हम यह मानते हैं कि 2022 के चुनाव और 2024 के चुनाव एक दूसरे के सहायक सिद्ध होंगे। इसलिए 2022 के चुनाव में भाजपा का कार्यकर्ता जी जान लगाकर लड़ेगा और भाजपा को जिताएगा। उन्होंने कहा, जैसे जनता ने हमें 2014, 2017 और 2019 में आशीर्वाद दिया उसी तरह 2022 में भी किसी विरोधी दल के बहकावे में आए बगैर फैसला करेगी।

प्रमुख खबरें

2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने डिजिटल और जमीनी अभियान जोड़ा

Magnetic Track Lights: दिवाली पर घर को दें रॉयल लुक लगाएं Magnetic Track Lights और COB Lights

Supreme Court का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद