मुर्शिदाबाद में 'Babri Masjid' पर बोले Keshav Prasad Maurya, बन भी गई तो टिक नहीं पाएगी

By अंकित सिंह | Feb 12, 2026

मुर्शिदाबाद में नई 'बाबरी मस्जिद' के निर्माण को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को बाबर के नाम पर मस्जिद के निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि यह मस्जिद नहीं बनेगी और अगर बन भी गई तो टिक नहीं पाएगी। एएनआई से बात करते हुए मौर्य ने जोर देकर कहा कि भारत भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान शिव के भक्तों का देश है, "बाबर के भक्तों का नहीं"। उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिद के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है, विरोध तो नाम को लेकर है।

राजभर ने कहा कि मस्जिद बनाने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर कोई किसी लुटेरे के नाम पर मस्जिद बनाने की कोशिश करता है, या अगर कोई भारत विरोधी मानसिकता वाला व्यक्ति किसी हमलावर के नाम पर ऐसा करता है, तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, और पश्चिम बंगाल की जनता भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। यह देश भी ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बहुत बुरा है।

इसे भी पढ़ें: Barabanki में Yogi Adityanath का बड़ा बयान, कहा- कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा

इससे पहले, बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर जन उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने गुरुवार को विश्वास जताया कि मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में नई 'बाबरी मस्जिद' का निर्माण होगा, और कहा कि मुस्लिम समुदाय इसके निर्माण का समर्थन करता है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन