Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

By एकता | Jun 28, 2026

पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुणे रूरल पुलिस ने रविवार को मर्डर सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए पुलिस सिया गोयल और उसके कथित लवर चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले की उसी पहाड़ी पर ले गई, जहां से उन्होंने केतन को धकेलकर मौत के घाट उतारा था। घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस दोनों आरोपियों को ठीक उसी जगह पर लेकर गई, ताकि 18 जून को हुए इस खौफनाक मर्डर के पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को एक साथ जोड़ा जा सके।

इसे भी पढ़ें: Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर

मंगेतर को अलग और प्रेमी को अलग ले गई पुलिस

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी सिया गोयल को सबसे पहले उस सटीक लोकेशन पर ले जाया गया जहां से उसने और चेतन ने मिलकर केतन को नीचे धकेला था। जांच को बिना किसी कन्सफ्यूजन के पूरा करने के लिए पुलिस चेतन चौधरी को अलग से किले पर लेकर जाएगी। इस रीक्रिएशन से पुलिस को यह जानने में मदद मिलेगी कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जो दावे किए हैं, वे कितने सच हैं और घटना के वक्त उनकी असल पोजीशन क्या थी।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में PM Modi का आत्मनिर्भर संदेश, सी-295 विमान से लेकर स्वदेशी जहाजों तक गिनाए Achievements

वीडियो रिकॉर्डिंग और सीक्रेट सिग्नल की जांच जारी

इस पूरी 'क्राइम सीन रीक्रिएशन' की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है ताकि इसे कोर्ट में पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों आरोपी किले तक कैसे पहुंचे और वारदात से ठीक पहले सिया ने चेतन को क्या इशारा दिया था। इसके साथ ही पुलिस इस एंगल को भी वेरिफाई कर रही है कि चेतन चौधरी बिना टिकट लिए किले के अंदर कैसे घुसा और वह लगातार इस कपल को कैसे ट्रैक कर रहा था।

प्रमुख खबरें

World Heart Day 2026: Heart Health के लिए डाइट में शामिल करें साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां

Asian Games 2026: Neeru Dhanda ने जीता पहला व्यक्तिगत Gold, Trap Shooting में रचा इतिहास

Feng Shui Science से घर में बढ़ाएं Positive Energy, दूर होगी रोजमर्रा की चिंता

तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये का Hashish Oil बरामद, मालदीव तस्करी की कोशिश में चार गिरफ्तार