Pune का 'खूनी' लव ट्रायंगल! इन 5 Bollywood फिल्मों में भी पत्नी ने दिया पति को धोखा और मौत, OTT पर देखें ये फिल्में

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 28, 2026

देशभर में पुणे के लोहागढ़ किले में हुए 'केतन अग्रवाल मर्डर केस' लोगों को हिला दिया है। केतन की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया और उनके कथित बॉयफ्रेंड चेतन को गिरफ्तार किया। इस मामले को पहले ट्रैकिंग करते हुए एक एक्सीडेंट समझा गया है। जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी, तब सच्चाई सामने आई कि केतन की मौत एक्सीडेंट नहीं, बल्कि सोची- समझी एक चाल थी।

कर्ज (Karz)

80 के दशक में आई 'कर्ज'फिल्म की कहानी कुछ ऐसी ही है। सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज'साल 1980 में रिलीज हुई है, जो कि पुनर्जन्म और प्रतिशोध की कहानी है। मूवी में टीना मुनीम और सिमी ग्रेवाल अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी रवि वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है,जो सरजुड़ा से अपने पिता की हड़पी जायदाद का केस जीत जाता है। इसके बाद उसे कामिनी नाम की लड़की से प्यार हो जाता है, जो एक लालची महिला होती है।

शादी बाद रवि और कामिनी ऊटी जा रहे होते हैं, तो कामिनी रवि को गाड़ी से कुचलकर खाई में फेंक देती है और उसकी सारी जायदाद हड़प लेती है। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं। 

हसीन दिलरुबा (Haseen Dilruba)

नेटफ्लिक्स पर हसीन दिलरुबा की कहानी प्यार-वासना और धोखे की है। फिल्म में रानी की शादी एक सीधे-सादे और शांत स्वभाव के युवक रिशु से होती है। यह रिश्ता परिवार की मर्जी से तय होता है, लेकिन शादी के बाद रानी को एहसास होता है कि रिशु उसकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। इसी बीच उसकी नजदीकियां रिशु के चचेरे भाई नील से बढ़ जाती हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन जाता है।

कहानी की शुरुआत एक रहस्यमयी तरीके से रिशु की कथित मौत से होती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। आखिर में खुलासा होता है कि रानी और रिशु ने मिलकर नील की हत्या की थी और पूरी घटना को अलग रूप देने की साजिश रची थी। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है यह मूवी।

डार्लिंग्स (Darlings)

आलिया भट्ट और विजय वर्मा स्टारर फिल्म 'डार्लिंग्स'की कहानी को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में शेफाली शाह ने भी अहम भूमिका निभाई है। साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस फिल्म की कहानी उस औरत की है, जिसका पति उस पर घरेलू हिंसा करता है और वह उससे बदला लेने के लिए पूरा गेम रचती है। 

अंधाधुन (Andhadhun)

बॉलीवुड की एक और फिल्म प्यारे-धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है। आयुष्मान खुराना-तब्बू और राधिका आप्टे की फिल्म 'अंधाधुन' साल 2018 में रिलीज हुई थी। मूवी का कहानी तब्बू के किरदार सिमी है, जो अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार देती है। यह मूवी आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

मर्डर (Murder)

साल 2004 में आई मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की 'मर्डर' मूवी भी शादी-प्यार और धोखे की कहानी है, जहां सिमरन-सुधीर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं है, एक दिन अचानक उसे उसके कॉलेज का पूर्व प्रेमी सनी मिलता है। जिसके बाद सनी से उसका अफेयर शुरु हो जाता है, इसके बारे में जब सुधीर को पता चलता है, तो वह सनी को सिमरन से दूर रहने की नसीहत देता है, फिर सनी और सुधीर के बीच हाथापाई हो जाती है और सनी मर जाता है। जब यह सिमरन को पता चलता है, तो वह शॉक्ड हो जाती है, बाद में सुधीर को समझते हुए वह इल्जाम अपने ऊपर ले लेती है। इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क

Tennis Premier League 2026 के लिए Sania Mirza बनीं राजस्थान रेंजर्स की ब्रांड एंबेसडर

Asian Games में पदक विजेताओं को PM Narendra Modi ने सराहा, दी शुभकामनाएं