तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे अमेरिकी मुक्केबाज कीशवान डेविस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2021

वाशिंगटन। युवा मुक्केबाज कीशवान डेविस ने ओलंपिक में भाग लेने के बजाय पेशेवर मुक्केबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया है जिससे अमेरिका की तोक्यो ओलंपिक की उम्मीदों को भी झटका लगा है। कीशवान 27 फरवरी को फ्लोरिडा में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण करेंगे।

इसे भी पढ़ें: खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596.14 करोड़ रूपए आवंटित, खेलो इंडिया का आवंटन बढा

अमेरिका को उम्मीद थी कि कीशवान ओलंपिक मुक्केबाजी में पिछले 17 साल से चल रहे स्वर्ण पदक के उसके इंतजार को खत्म करने में सफल रहेंगे लेकिन लाइटवेट के इस मुक्केबाज ने इसके बजाय पेशेवर बनने को प्राथमिकता दी। डेविस ने पहले ओलंपिक में भाग लेने का निर्णय किया था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस खेल प्रतियोगिता के एक साल तक स्थगित होने के बाद हाल के महीनों में उन्होंने अपना मन बदल दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा