KGF के 'बॉम्बे डॉन' Dinesh Mangaluru का निधन, 55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2025

राणा विक्रम, अंबारी, सवारी, इंति निन्ना बेटी, आ डिंगी और स्लम बाला जैसी फ़िल्मों में भूमिकाओं से प्रसिद्धि पाने वाले प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और कला निर्देशक दिनेश मंगलुरु का निधन हो हो गया। वह 55 साल के थे। दिनेश ने एक कला निर्देशक के रूप में व्यापक रूप से काम किया। उनके कला निर्देशन कार्यों में प्रार्थना, तुगलक, बेट्टाडा जीवा, सूर्य कांति और रावण जैसी फ़िल्में शामिल हैं। मुख्यधारा के सिनेमा में आने से पहले, उनका रंगमंच में भी अच्छा अनुभव था।

इसे भी पढ़ें: आखिरकार सच हुई Parineeti Chopra की प्रेग्नेंसी की खबर, Raghav Chadha के घर गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी

परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उपचार करा रहे थे। हाल ही में उनकी हालत बिगड़ गई थी। एक निपुण कला निर्देशक के रूप में लोकप्रिय दिनेश ने अभिनय में भी गहरी छाप छोड़ी। उन्हें फिल्म ‘आ दिनगलु’ में सीताराम शेट्टी की भूमिका के बाद पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने ‘केजीएफ’ में “बॉम्बे डॉन” की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: Jolly LLB 3 की टीम पर कसा गया कानूनी शिकंजा, अक्षय कुमार समेत तीन को समन जारी, जानें इस बार क्या कांड हुआ?

अपने करियर में उन्होंने ‘इंथि निन्ना प्रीतिया’, ‘रिक्की’, ‘हरिकथे अल्ला गिरीकथे’ और ‘स्लम बाला’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनके निधन की खबर से कन्नड़ फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें एक समर्पित कलाकार, विनम्र व्यक्तित्व और कला निर्देशन व अभिनय के बीच सेतु के रूप में याद किया।

दिनेश मंगलुरु की प्रसिद्ध फ़िल्में और भूमिकाएँ

दिनेश ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया। लेकिन सुपरस्टार यश की 'केजीएफ' में बॉम्बे डॉन की शानदार भूमिका के बाद उनकी पहचान और भी मज़बूत हो गई। अपने करियर में उन्होंने 'उलिगेडावारु कंदंठे', 'राणा विक्रमा', 'अंबरी', 'सवारी', 'इंति निन्ना प्रीतिया', 'आ दिनागलु', 'स्लम बाला', 'दुर्गा', 'स्माइल', 'अतिथि', 'प्रेमा', 'नागमंडला' और 'शुभम' जैसी कई यादगार फ़िल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा, उन्होंने 'नंबर 73' और 'शांतिनिवास' जैसी फ़िल्मों में कला निर्देशक के रूप में भी काम किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Fire Service नियमों में होगा बदलाव, प्राइवेट ऑडिटर करेंगे सुरक्षा जांच: आशीष सूद

Supreme Court ने DGP नियुक्ति नियमों पर केंद्र से मांगा सभी राज्यों का ब्योरा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच Asian Cup 2027 टला, अब 23 दिसंबर से Saudi Arabia में होगा

चेन्नई ओपन: Vaishnavi Adkar ने Jodie Burrage को हराकर दर्ज की करियर की पहली WTA जीत