Bangladesh Political Crisis: खालिदा जिया की एंट्री, भारत सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2024

बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी ने शेख हसीना को लेकर भारत से एक अहम मांग की है। बीएनपी ने कहा कि भारत को शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेज देना चाहिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। बीएनपी का दावा है कि शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में हत्या समेत तुम फिर मामलों में मुकदमे दर्ज है। को कानूनी प्रक्रिया के तहत बांग्लादेश की सरकार को शेख हसीना को सौंप देना चाहिए। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहिर हुसैन भी इस तरह की बात पहले कर चुके हैं। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां के छात्र संगठनों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजने की मांग शुरू कर दी है। हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद है। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina को शरण देने पर खालिदा जिया की पार्टी ने भारत पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के वादे से पीछे हट गया

बांग्लादेश में चल रहा है सियासी उठा पटक के बीच बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया लंबे इलाज के बाद घर वापस आ गई है। बुधवार की शाम सात बजकर 22 मिनट पर अपने गुलशनमार्ग स्थित आवास फिरोजा पहुंची हैं। इससे पहले शाम करीब  7:00 वह एवर केयर अस्पताल से अपने घर के लिए रवाना हुई थी। खालिदा जिया के घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी हुजूम उनके आवास के पास नजर आई।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश