Brazil से मिली 0-4 की हार के बाद बोले Khalid Jamil, बड़े मैचों से ही सुधरेगा खेल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026

कोलकाता, चार अक्टूबर पांच बार के विश्व चैंपियन ब्राजील के खिलाफ करारी हार के बावजूद मुख्य कोच खालिद जमील ने भारत के प्रदर्शन में कई सकारात्मक पहलू देखे और उम्मीद जताई कि भविष्य में उनकी टीम को ऐसे ही बड़े मुकाबलों में खेलने के अधिक मौके मिलेंगे जिससे कि टीम बेहतर हो सके। फीफा पुरुष विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज ब्राजील ने शनिवार को यहां 138वें स्थान की भारतीय टीम को 4-0 से हराया। जमील ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित रूप से उनका स्तर बेहद ऊंचा है।

दबाव हर जगह होता है। लेकिन हम जितना अधिक खेलेंगे उतना बेहतर होगा।’’ उरुग्वे के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘अगला मैच भी हमारे लिए बहुत अच्छा है, इसलिए हमें इसी तरह आगे बढ़ना होगा।’’ ब्राजील 1993 में आधिकारिक फीफा रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत का सामना करने वाला अब तक का सबसे ऊंची रैंकिंग वाला प्रतिद्वंद्वी भी है। उसने 1995 में नौवें स्थान पर काबिज रूस और 1998 के जापान को पीछे छोड़ा।

जमील ने भारत के प्रदर्शन पर संतोष जताया लेकिन माना कि टीम को रक्षात्मक रूप से और मजबूत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘महेश और थापा ने रक्षात्मक रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मिडफील्ड में भी वे काफी अच्छे थे।

विलियम्स, सहल (अब्दुल समद) और मनवीर ने भी अच्छा खेल दिखाया।’’ जमील ने कहा, ‘‘मनवीर ने आमने-सामने की स्थिति में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर प्रदर्शन काफी अच्छा था, खासकर विलियम्स का। उसने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।

रक्षात्मक रूप से हमें थोड़ा और मजबूत होना होगा।’’ भारत ने मुकाबले की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन 28वें मिनट में ब्राजील के पहला गोल करने के बाद उसकी लय टूट गई। जमील का मानना था कि शुरुआती गोल ने मुकाबले का रुख बदल दिया। भारत के कोच ने हार के लिए गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को अकेले जिम्मेदार ठहराने से इनकार करते हुए अनुभवी खिलाड़ी का मजबूती से समर्थन किया।

जमील ने कहा, ‘‘यह गुरप्रीत की वजह से नहीं हुआ। डिफेंडर खिलाड़ी के करीब नहीं पहुंच पाया और वहां से गेंद भी आगे निकल गई। इसलिए कुल मिलाकर यह सभी की गलती थी।’’ मंगलवार को उरुग्वे के खिलाफ अगले मैत्री मुकाबले में गुरप्रीत के खेलने के बारे में पूछे जाने पर जमील ने अंतिम एकादश की पुष्टि नहीं की लेकिन साफ किया कि यह गोलकीपर उनकी योजनाओं का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद सोम (कुमार) खेले, शायद एल्बिनो (गोम्स), कोई भी खेल सकता है। यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। लेकिन गुरप्रीत निश्चित रूप से वापसी करेगा।

प्रमुख खबरें

NetApp के लिए भारत एशिया में सबसे तेजी से बढ़ता बाजार, CEO George Kurian ने बताया

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद स्मित मच्छार ने कैसे बचाई यात्रियों की जान

मुश्किल क्षेत्रों की Natural Gas मूल्य सीमा बढ़कर 9.89 डॉलर प्रति इकाई हुई

Smit Machchhar पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किया पोस्ट? Sudhanshu Trivedi ने उठाए सवाल