9/11 Attacks: Khalid Sheikh Mohammed के खिलाफ मुकदमा 5 जून 2028 से शुरू होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

अमेरिकी सैन्य अदालत के एक न्यायाधीश ने 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोपी खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 2028 की तारीख तय की। मुकदमा पांच जून 2028 से शुरू होगा। अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल ए. श्रामा ने अपने फैसले में लिखा कि मुकदमे से पहले के विवादों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय जरूरी है।

इससे पहले मुकदमा 2021 में शुरू होना तय हुआ था, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। मोहम्मद पर आरोप है कि उसने हाईजैक किए गए यात्री विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराने की साजिश बनायी और उसके लिए निर्देश दिए। उसके तीन कथित सहयोगियों वालिद बिन अत्ताश, अली अब्दुल अजीज अली और मुस्तफा अल-हवसावी पर भी मुकदमा चलेगा।

ये सभी क्यूबा के ग्वांतानामो बे स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हिरासत में रखे गए अंतिम कैदियों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Railways का Freight Revenue 1266 करोड़ रुपये बढ़ा, कोयला सप्लाई में भी उछाल

Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने दिया इस्तीफा, हिंदुत्व की विचारधारा से भटकाव का लगाया आरोप

ED ने Jauhar Trust केस में रामपुर जेल जाकर Azam Khan से Money Laundering पर पूछताछ की

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी