खालिस्तान के बहाने भारत को किया जा रहा था टारगेट, META ने China पर कर दी डिजिटल स्ट्राइक

By अभिनय आकाश | May 31, 2024

चीन पर फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स की होस्टिंग का आरोप है। इन अकाउंट के जरिए खालिस्तान समर्थक भावनाओं को प्रचारित करके दुनिया भर में सिख समुदाय को निशाना बनाया गया। मेटा का बड़ा खुलासा सामने आया है। मेटा का कहना है कि उसने चीन से जुड़े फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट को हटा दिया है, जिसने ऑपरेशन के तहत भारत को टारगेट किया था। इन खातों ने अंग्रेजी/हिंदी में खालिस्तान आंदोलन, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारतीय सरकार की आलोचना पर पोस्ट किया था।

इसे भी पढ़ें: गाजा की जंग में चीन भी कूदा, बुलाया मुस्लिम देशों का सम्मेलन

मेटा रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से कुछ ग्रुप्स ने एक-दूसरे को बढ़ावा दिया है और उनकी अधिकांश भागीदारी उनके स्वयं के फेक अकाउंट से आई है, जिससे यह अभियान पहले की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो जाएगा। मेटा ने आगे कहा, "इस ऑपरेशन में सिखों के रूप में पेश करने, सामग्री पोस्ट करने और पेज और ग्रुप प्रबंधित करने के लिए समझौता किए गए और फर्जी खातों का इस्तेमाल किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया