खालिस्तान समर्थक मेरी हत्या की साजिश रच रहे, केंद्रीय मंत्री बिट्टू का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2025

केंद्रीय मंत्री रणवीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े कुछ खालिस्तान समर्थक तत्व उनकी और पंजाब के अन्य राजनीतिक नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट के लीक हुए स्क्रीनशॉट के ज़रिए उनकी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट से कथित तौर पर पता चला है कि इसके सदस्य राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अमृतपाल सिंह की हिरासत को एक साल और बढ़ाने को लेकर बिट्टू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाने की मंशा रखते हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने अमृतपाल की हिरासत को एक साल और बढ़ा दिया है। 32 वर्षीय अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। वह खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद हैं। 23 अप्रैल, 2023 को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें एनएसए के तहत हिरासत में रखा गया था। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प