खालिस्तानी समर्थकों को ब्रिटेन की दो टूक, भारतीय दूतावास पर हमला बर्दाश्त नहीं

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर किसी भी सीधे हमले की कड़ी निंदा की है और इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। उनकी टिप्पणियाँ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भारतीय राजनयिक मिशनों पर लक्षित धमकियों और हमलों और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और बर्मिंघम में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. शशांक विक्रम की छवियों के साथ ऑनलाइन सामने आने वाले कुछ धमकी भरे पोस्टरों के बाद आई हैं।ट्विटर पर क्लेवरली ने लिखा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी सीधा हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हमने विक्रम दोरईस्वामी और भारत सरकार को स्पष्ट कर दिया है कि उच्चायोग में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने दुनिया में किए सबसे अधिक साइबर हमले, अमेरिका दूसरे नंबर पर, अब क्यों दे रहा वैश्विक डेटा सुरक्षा पर ध्यान?

इस बीच अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। कुछ महीनों के भीतर समर्थकों ने हिंसा की दूसरी ऐसी घटना में वाणिज्य दूतावास को आग लगाने की कोशिश की। अमेरिकी सरकार ने इस घटना की निंदा की है और इसे अपराध करार दिया है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज

Allahabad High Court: Noida कामगार प्रदर्शन केस में Himanshu Thakur को मिली जमानत