Khamenei का भारत पर बयान पड़ गया बहुत भारी, दोस्त इजरायल ने पहले धमकाया, फिर धमाका ही कर दिया, ईरान के राजदूत की गई एक आंख

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

दुनिया में पहली बार ऐसा खतरनाक हमला हुआ है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक साथ हजारों धमाके हुए, 3 हजार लोग घायल हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई। हैरानी की बात देखिए जो मरे हैं या घायल हुए हैं वो सभी अपनी जेब में धमाके का सामान लेकर घूम रहे थे। किसी ने दूर बैठकर कप्यूटर से कमांड दी और धड़ाधड़ विस्फोट शुरू हो गए। हजारों धमाकों में फटने वाले ये वही पेजर्स हैं जो 90 के दशक में भारत में भी काफी पॉपुलर थे। इनका इस्तेमाल मैसेज सेंड और रिसीव करने के लिए किया जाता था। लेकिन धीरे धीरे मोबाइल फोन ने इनकी जगह ले ली। अब इन्हीं पेजर्स ने हिजबुल्ला आतंकियों की धज्जियां उड़ा दी। इस बड़े हमले में ईरान का राजदूत भी घायल हो गया। ईरानी राजदूत की एक आंख भी खराब हो गई।

इसे भी पढ़ें: टूथपेस्ट में जहर, टेलीफोन में बम और अब पेजर ब्लास्ट, मोसाद के वार से हिली दुनिया

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने तो ईरान के सुप्रीम लीडर को टैग करते हुए लिखा कि खामनेई तुम अपने ही लोगों के हत्यारे हो, उनका दमन करने वाले हो। इजरायल, भारत समेत सभी लोकतांत्रिक देशों में मुस्लिम पूरी स्वतंत्रता के साथ रहते हैं। लेकिन ईरान में ही लोगों का दमन होता है। लेकिन ईरान के लोगों को जल्द ही आजादी मिलने वाली है। यानी ईरान को इजरायल ने सीधी सीधे चेतावनी दे डाली है और  बता दिया है कि वहां कुछ बड़ा खेल होने वाला है।  

प्रमुख खबरें

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल

Japanese Companies का भारत पर बढ़ा भरोसा, Q1 में 5.71 अरब Dollar का आया FDI

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत

Udayveer Sidhu ने काहिरा में ISSF World Cup 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल