महाराष्ट्र में चोरी और चोरों की सरकार, खड़गे का आरोप, संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही BJP

By अंकित सिंह | Jul 11, 2025

भुवनेश्वर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ने कहा कि आज भाजपा के लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। लेकिन ओडिशा के लिए उनका योगदान शून्य है। उन्होंने कहा कि वे बिना कोई काम किए सिर्फ़ प्रचार चाहते हैं। लेकिन हम ओडिशा के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने ओडिशा के लिए काम किया और इसीलिए आज राज्य में इतने बड़े सार्वजनिक उपक्रम आए हैं। लेकिन मोदी जी ने कोई काम नहीं किया। इसके बजाय, वह आपकी कमाई और कांग्रेस द्वारा दी गई हर चीज़ को बेच रहे हैं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि हाल ही में मैंने सुना कि भाजपा संविधान से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द हटाना चाहती है। वे अपनी पार्टी के संविधान में लिखते हैं कि वे संविधान का पालन करते हैं। लेकिन क्या आप ऐसा करते हैं? उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा गरीबों और संविधान के खिलाफ बातें करते हैं। इसलिए, मैं युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे जागे, उठें और संविधान की रक्षा करें। तभी आप सुरक्षित रहेंगे, अन्यथा भाजपा समाज को बांट रही है...।"

इसे भी पढ़ें: Odisha में राहुल गांधी की संविधान बचाओ रैली, बोले- जल, जंगल, जमीन चुराना चाहती है भाजपा

खड़गे ने कहा कि मोदी जी और भाजपा कितना झूठ बोलते हैं। जब भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था, तब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त कर दिया है, उन्होंने उन्हें रुकने को कहा है... ट्रंप ने यह बात 16 बार कही। मोदी ने उनका जवाब नहीं दिया। क्यों? क्योंकि उनमें ट्रंप के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता