खरगे और राहुल की तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, एकजुट होने का संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने को लेकर मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने प्रदेश के नेताओं से कहा कि वे मतभेद भुलाकर एवं एकजुट होकर लड़ें। कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी माणिकराव ठाकरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। तेलंगाना में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य की स्थापना के बाद से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्ता में है। पहले इस पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) था। बैठक के बाद खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना के लोग बदलाव के लिए उत्सुक हैं।

उनका दावा था, ‘‘केसीआर सरकार में जिस तरह की लूट जारी है, उसे देखकर तेलंगाना की जनता अब बदलाव चाहती है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राहुल जी ने कहा कि आपसी मतभेद को छोड़कर, एकजुट हो जाइए और मिलकर मुकाबला करना है। उनका यह संदेश था।’’ इस बैठक से एक दिन पहले ही पूर्व सांसद पी श्रीनिवास रेड्डी और तेलंगाना सरकार के पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव समेत प्रदेश के 35 नेताओं ने खरगे और गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। ये नेता अगले महीने तेलंगाना में औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे। राहुल गांधी आगामी दो जुलाई को तेलंगाना में पार्टी के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा