खड़गे का दावा, स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन, PM Modi पर बोली तीखा हमला

By अंकित सिंह | May 30, 2024

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा वार किया है। खड़गे ने कहा कि 18वीं लोकसभा के लिए यह चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा क्योंकि इस चुनाव में देश का हर नागरिक जाति, पंथ, धर्म, क्षेत्र, लिंग, भाषा को भूलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एक साथ आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के नेताओं ने धार्मिक और विभाजनकारी मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने के अनगिनत प्रयास किए। इसके बावजूद जनता ने मुद्दों को चुना और हमने मुद्दों पर वोट मांगा। 

इसे भी पढ़ें: Gold Smuggling Delhi Airport | दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते पकड़े गए सहयोगी की रिपोर्ट पर शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी, जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया जानती है, दुनिया की अलग-अलग जगहों पर उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं जानते, तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता हमारे इस विचार से सहमत है कि अगर इस सरकार को दोबारा मौका दिया गया तो यह लोकतंत्र का अंत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 15 दिन में भाषणों में कांग्रेस का नाम 232 बार और अपना नाम 758 बार लिया लेकिन एक भी बार भी बेरोजगारी पर बात नहीं की।

प्रमुख खबरें

France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, 855 लोग अरेस्ट

वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना

Kalaburagi में सोशल मीडिया से आतंकी कनेक्शन पर युवक अरेस्ट, Priyank Kharge ने दी जानकारी

Fatty Liver के लक्षण घटाने और Bloating दूर करने में असरदार है सुबह Jeera Water पीना