Chhattisgarh में बोले खड़गे, पीएम नहीं चाहते कि गरीबों को कोई शक्ति मिले, गांधी परिवार को गाली देते रहते हैं

By अंकित सिंह | Nov 01, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नहीं चाहते कि गरीबों को कोई शक्ति मिले। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा में जनसभा में भाषण के दौरान पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि गरीबों को कोई ताकत मिले। वह कहते रहते हैं कि वह एक गरीब आदमी हैं और लोग (कांग्रेस नेता) यह सहन नहीं कर सकते कि वह एक प्रधानमंत्री हैं। वह ऐसे बयान देते रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या भूपेश बघेल ने कभी कहा कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं? क्या उन्होंने कहा कि बीजेपी उनसे बर्दाश्त नहीं कर रही है? भूपेश बघेल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से कहा कि कांग्रेस ने आपके लिए जो भी काम किए, भाजपा उसे खत्म कर रही है। भाजपा सरकार में अमीर और अमीर बन रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। इसलिए हमें कांग्रेस को वोट देना है, कांग्रेस को जितना है। उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार से पूछना चाहता हूं- जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार लोगों की मदद कर रही है, क्या BJP सरकार भी गुजरात में ऐसा कर रही है? भाजपा को बस झूठ बोलना आता है, लेकिन काम करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि आप सभी हाथ के निशान पर वोट दें। हाथ को मजबूत बनाएंगे तो सब मजबूत बन जाएगा। हमारे हाथ काम करने वाले हाथ हैं... सिर्फ फूल पकड़ने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि आज हर जरूरी चीज महंगी होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, दाल, प्याज, बीज, खाद सभी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हमें महंगाई बढ़ाने वाली ऐसी सरकार नहीं चाहिए

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- राजनीति से दूर रखें सेना को

इसके बाद उन्होंने संवाददताओं से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, हम 75 (सीटें) पार करेंगे, उससे कम नहीं। हम बच्चों को प्राइमरी से पोस्ट-ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देंगे, महिलाओं को सिलेंडर देंगे। सीएम को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव बाद निर्वाचित विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर