Karnataka Elections में Kharge का PM Modi पर अमर्यादित बयान Congress को पड़ सकता है भारी

By गौतम मोरारका | Apr 28, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विषैला सांप कहे जाने का मुद्दा गर्मा गया है। खरगे अपने बयान पर तमाम तरह की सफाई दे रहे हैं लेकिन भाजपा ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना लिया है। भाजपा ने तो चुनाव आयोग से मांग भी की है कि विवादित बयान के लिए खरगे पर कार्रवाई की जाये और उन्हें कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने से रोका जाये। वहीं, शुक्रवार को जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे तो उन्होंने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित बातें कहने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जिन PM मोदी का इतना सम्मान करती है, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विषैला सांप कहते हैं, सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती हैं। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, वे मोदी जी को जितनी गाली देंगे कमल उतने ही अच्छे से खिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले Rahul Gandhi, हमारी सरकार आने वाली है, इसे कोई नहीं रोक सकता

बहरहाल, हम आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार और रविवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे। देखना होगा कि खरगे की टिप्पणी पर वह कैसे पलटवार करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक दिन पहले कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि जिस पार्टी की वारंटी खत्म हो गयी है उसकी ओर से चुनावों के दौरान दी जा रही गारंटी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

दूसरी ओर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कर्नाटक में सघन प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम आरक्षण मुद्दे को उठाते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक दृष्टि से गलत है। उन्होंने कांग्रेस से पूछा है कि आप अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देंगे तो किसका आरक्षण लेंगे लिंगायत का, SC का या वोकालिग्गा का?

इसके अलावा, कर्नाटक में गर्माते चुनाव प्रचार के बीच अमर्यादित बयानों की बाढ़ भी आती जा रही है। मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री मोदी पर 'जहरीले सांप' वाली टिप्पणी पर हमला बोलते हुए कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'विषकन्या' कह डाला है जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि भाजपा को पता होना चाहिए कि सोनिया गांधी एक ऐसी मां हैं जिन्होंने इस देश की अखंडता के लिए अपने पति को खो दिया। उन्होंने कहा कि मैं यतनाल से माफी मांगने के लिए नहीं कहूंगा, मैं पीएम मोदी और सीएम बोम्मई से माफी मांगने के लिए कहूंगा। मैं BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहना चाहूंगा कि यतनाल को पार्टी से निकालें।

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब