By अंकित सिंह | Dec 26, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को रेलवे स्टेशनों पर पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ "सेल्फी बूथ" स्थापित करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह करदाताओं के पैसे की खुलेआम बर्बादी है। मुंबई स्थित एक कार्यकर्ता के अनुरोध के जवाब में, मध्य रेलवे ने उन स्टेशनों को सूचीबद्ध किया जहां क्रमशः ₹1.25 लाख और ₹6.25 लाख की अनुमोदित लागत पर अस्थायी और स्थायी सेल्फी बूथ स्थापित किए गए थे।
मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि लोक सभा चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर बिहार के प्रदेश के नेताओं से चर्चा हुई। बिहार में महागठबंधन सरकार मज़बूती से बिहार के लोगों को आशा के अनुरूप काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बिहार की तरक़्क़ी, ख़ुशहाली और अमन-चैन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जन-जन तक जाने को और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने को तत्पर है।