संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही रगड़ने में गंवाए, मोदी सरकार के 11 साल पर खड़गे का तंज

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में देश के लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा झटका दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सरकार ने इन 11 वर्षों में संविधान के हर पन्ने पर केवल "तानाशाही की स्याही पोत दी है"। खड़गे ने एक्स पर लिखा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुँचाया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि बीजेपी-आरएसएस ने देश के GDP विकास दर को 5-6% की आदत डाल दी, जो UPA के दौरान 8% औसतन हुआ करता था। सालाना 2 करोड़ नौकरियों का वादा के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियाँ छीनी। महँगाई से जनता की बचत 50 सालों में सबसे कम और आर्थिक असमानता 100 सालों में सबसे अधिक कर दी। नोटबंदी, गलत GST, अनियोजित लॉक-डाउन और असंगठित क्षेत्र पर हथौड़ा चलाकर करोड़ों का भविष्य बर्बाद किया। 

इसे भी पढ़ें: सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए कार्य करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उन्होंने दावा किया कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे, 100 स्मार्ट सिटीज सब फेल हुए। रेलवे का बंटाधार किया। केवल कांग्रेस-UPA के बनाए गए Infra के फ़ीते काटे। पिछले 11 वर्ष, मोदी सरकार ने संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही रगड़ने में गँवाए हैं! भाजपा ने अपनी ओर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों के शासन की सराहना की है। मोदी ने सोमवार को जोर देकर कहा कि उनके नेतृत्व में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है।

प्रमुख खबरें

ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म