खड़गे ने राहुल गांधी को बताया PM पद के लिए अपनी पसंद, BJP का तंज, क्या उन्होंने ममता और अरविंद केजरीवाल से पूछा?

By अंकित सिंह | Jun 01, 2024

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के "राहुल गांधी मेरी पसंद के प्रधानमंत्री" वाले बयान भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की पसंद जो भी हो (इंडिया अलायंस के पीएम चेहरे के लिए), सवाल यह है कि क्या वह जनता की पसंद है? उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस या इंडिया गठबंधन किसी को भी सत्ता में आने का मौका नहीं देने वाली है। पूनावाला ने कहा कि जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पसंद बताई तो क्या उन्होंने ममता बनर्जी या अरविंद केजरीवाल से पूछा?

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: PM Narendra Modi समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर, अंतिम चरण का मतदान जारी

हालांकि, कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि इंडिया ब्लॉक ने फैसला किया है कि वे एक साथ लड़ रहे हैं, और जीतने के बाद, गठबंधन संयुक्त रूप से तय करेगा कि पीएम कौन होगा। उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया कि वह भी पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना (स्वयं का) नाम कैसे प्रस्तावित कर सकता हूँ? पार्टी फैसला लेगी। गठबंधन दलों ने भले ही मेरा नाम लिया हो, लेकिन हमारी पार्टी में, हम (एक साथ) बैठेंगे और फैसला करेंगे... 2004 या 2009 जैसी एक प्रक्रिया है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के स्पिनरों का कमाल, West Indies दूसरी पारी में 103/6 पर सिमटी

Amarnath Yatra जम्मू से स्थगित की गई, अनुच्छेद 370 के सात वर्ष पर सुरक्षा बढ़ाई गई

RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा, जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत किया

Manipur के तामेंगलोंग में NSCN (IM) के 2 संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद