आज देहरादून से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे Mallikarjun Kharge

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2024

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने को लेकर रविवार को यहां पहुंचेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया, ‘‘वह (खरगे) पूरे देश में जा रहे हैं। हम आभारी हैं कि उन्होंने बदलाव के आह्वान के लिए उत्तराखंड को चुना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मतलब न्याय है। पार्टी अध्यक्ष का कार्यक्रम इसका एक हिस्सा है।’’ रावत ने कहा, ‘‘समाज के सभी वर्ग न्याय मांग रहे हैं, चाहे वह महिलाएं हों, बेरोजगार युवा हों या किसान हों।’’ खरगे की सभा रेसकोर्स इलाके के बन्नू स्कूल मैदान में होगी। 

इसे भी पढ़ें: ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ दो दिन के विश्राम के बाद आज फिर होगी शुरू, बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से होगी शुरूआत

प्रशासन द्वारा रविवार को यहां जीटीसी हेलीपैड पर खरगे के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने से इनकार करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां राज्य पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना भी दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा और विपक्ष के नेता यशपाल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध में राज्य पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बाहर बैठ गए।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई