Opposition Unity: खड़गे ने विपक्षी दलों के नेताओं को लिखा पत्र, 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में अगली बैठक के लिए किया आमंत्रित

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली अगली एकता बैठक में भाग लेने के लिए शीर्ष विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शीर्ष विपक्षी दल के नेताओं को संबोधित एक पत्र में उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी बैठक में उनकी भागीदारी के बारे में याद दिलाया। अपने पत्र में खड़गे ने लिखा कि बैठक एक बड़ी सफलता थी क्योंकि हम विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हुए।

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray का नया वार, 'एक देश, एक पार्टी' की ओर देश को ले जा रही है BJP, Shivsena नाम और चुनाव चिह्न पर 31 को SC में सुनवाई

कई नए दल भी हो सकते हैं शामिल

2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष की पहली बैठक पटना में हुई, जिसमें 15 से ज्यादा पार्टियां शामिल हुईं। बैठक में शामिल होने वालों में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत कई नेता शामिल थे। यह बैठक आगामी 2024 के आम चुनावों में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष की रणनीति तैयार करने के लिए हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई नए दल भी इस बार शामिल हो सकते हैं जो पटना में साथ नहीं थे। 

प्रमुख खबरें

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा