By रेनू तिवारी | Aug 31, 2020
टेलीविजन स्टार निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया की विजेता बनीं है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा आयोजित, एडवेंचर रियलिटी शो के फाइनल में टेलीविजन स्टार करण वाही और जैस्मीन भसीन थे लेकिन आखिरी स्टंट में निया ने दोनों को हराते हुए ये खिताब अपने सिर पर सजवाया। खतरों के खिलाड़ी 8 में भी नजर आने वाली निया ने कहा कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया को जीतना मैंने अपना मिशन बना लिया था। निया ने कहा कि मैं उन लोगों को भी साबित करना चाहती थी जो मुझे केवल मेकअप और स्टाइल तक ही समझते थे। मैंने उन्हें दिखाया मुझमें बहुत कुछ करने का साहस है।
रोहित शेट्टी ही खबरों के खिलाड़ी को होस्ट करते है। खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया के मेजबान के रूप में लौटे, कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता फराह खान ने पहले दो एपिसोड में उनको सपोर्ट करने आयी थी। इस शो में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पटकथा लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया, टेलीविजन स्टार एली गोनी, जे भानुशाली, करण पटेल और रिथविक धनजानी भी थे। शीर्ष दावेदारों में से एक, ऋत्विक को व्यक्तिगत कारणों से मध्य-सत्र से बाहर होना पड़ा।
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on