हरियाणा में एक बार फिर खट्टर सरकार, दुष्यंत ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

By अंकित सिंह | Oct 27, 2019

हरियाणा में एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मनोहर लाल खट्टर के अलावा जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहें। 

 

इससे पहले, शनिवार को खट्टर को हरियाणा में भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा ने दावा किया कि वह जजपा के समर्थन से हरियाणा में स्थिर और ईमानदार सरकार चलाएगी। उधर, खट्टर ने दोपहर बाद बताया कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने भाजपा को रविवार को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। 

प्रमुख खबरें

HD Deve Gowda Birthday: देश के 11वें पीएम बने थे एचडी देवगौड़ा, आज मना रहे 91वां जन्मदिन

Haryana Accident: नूंह के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत

कन्हैया पर भाजपा के ‘गुंडों’ ने हमला किया, ये हताशा का प्रमाण है : कांग्रेस

अमेरिकी संसद की पूर्व अध्यक्ष नैंसी पैलोसी के पति पर हमले के दोषी को 30 साल की सजा