नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए और नौकरी देगी खट्टर सरकार, मुख्यमंत्री बोले- हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया

By अनुराग गुप्ता | Aug 07, 2021

चंडीगढ़। भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ देश को दूसरा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक मिला है। इससे पहले साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने देश को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था। 

इसे भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक में भारत का सपना हुआ साकार, नीरज चोपड़ा ने रचा स्वर्णिम इतिहास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें स्वर्ण पदक मिला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है। उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Madras High Court: कॉजपा नेता सौरभ दास की पृष्ठभूमि जांच याचिका पर केंद्र को नोटिस

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया