दक्षिणी Haryana के कुछ हिस्सों में छोटी सिंचाई परियोजनाएं होंगी लागू: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि पानी की कमी का सामना कर रहे राज्य के दक्षिणी भाग में छोटे आकार की सिंचाई परियोजनाएं लगायी जाएंगी। मुख्यमंत्री खट्टर महेंद्रगढ़ जिले में तीन दिवसीय ‘जन संवाद’ के अंतिम दिन उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां सतनाली गांव में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने चार गांवों के लिए 8.21 करोड़ रुपये की छोटी सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी। खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटी सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे भूजल संरक्षण में भी काफी मदद मिली है।

यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं लागू की जाएंगी। बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, “सरकार दक्षिण हरियाणा में जल संकट का दीर्घकालिक समाधान निकालने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए कई उपायों को बढ़ावा दे रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Banke Bihari Temple Darshan Alert: 3 मार्च को चंद्रग्रहण, जानें क्या है नया Time Schedule

US Global Dominance | युद्ध से कैसे प्रॉफिट कमाता है अमेरिका |Teh Tak Chapter 2

US Global Dominance | अमेरिका के वैश्विक महाशक्ति बनने की कहानी?|Teh Tak Chapter 1

AIADMK के Sellur Raju का DMK पर बड़ा हमला, कितने भी गठबंधन बना लें, सरकार बदलनी तय है