मान के 1 लाख करोड़ वाले पैकेज पर खट्टर का तंज, पहले फ्री के वादे करो, फिर कटोरा लेकर पीएम के सामने...

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहली मुलाकात के दौरान राज्य के लिए दो साल तक 50 हजार करोड़ का पैकेज मांगा था। जिसको लेकर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तंज कसा है। हरियाणा सीएम ने आप सरकार के मुफ्त वादे वाली राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले सबकुछ मुफ्त में बांटने के वादे करो और बाद में इन वादों को पूरा करने के लिए कटोरा लेकर प्रधानमंत्री के सामने खड़े हो जाओ। ये कहां की राजनीति है। 

कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्र से पैसा लेकर राजनीति करने को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि अगर सियासत ही करनी है तो आप अपने दम पर करें, ये अच्छी बात है। खट्टर ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। पंजाब के पास अपने कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नहीं हैं। वेतन देने के लिए वो कर्ज पर कर्ज लेता है।  

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं की लुधियाना में बैठक, कुछ ने की सिद्धू के लिये अहम भूमिका की मांग

पीएम से एक लाख करोड़ रुपये के पैकेज की मांग 

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के अलावा राज्य में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से एक लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की खराब आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और कहा कि पिछली सरकारों ने तीन लाख करोड़ रुपये का भारी बोझ छोड़ा है। मान ने अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के वास्ते दो साल के लिए 50-50 हजार करोड़ रुपये के तत्काल आर्थिक पैकेज की मांग की थी। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

दिल्ली को CM Rekha Gupta की बड़ी सौगात, ISBT पर सालों पुरानी मांग पूरी, 6 महीने में बनेगा ओवरब्रिज

Tejashwi का दावा- मेरी भविष्यवाणी सच हुई, BJP ने Nitish Kumar को किया Highjack, अब JDU खत्म

ईरानी Warship पर US हमले से हिंद महासागर में तनाव, Rahul Gandhi ने PM Modi की चुप्पी पर उठाए सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: War के छठे दिन तक Iran के 150 शहरों में हमले, हजारों लोग मरे, Trump-Netanyahu युद्ध को और तेज करेंगे