कौशल भारत, खेलो इंडिया, फिट इंडिया योजनाओं ने रखी मजबूत भारत की नींव : ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

नयी दिल्ली| खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कौशल भारत, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से देश भर के करोड़ों युवाओं को अपने कौशल को निखारने में मदद मिली है और इससे मजबूत भारत की नींव पड़ी है।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस साल महोत्सव की थीम ‘नये भारत की आवाज बनो और समाधान तलाशकर नीति बनाने में योगदान दो ’ थी। मैं आप सभी से किसी एक सामाजिक सरोकार के विषय पर फोकस करने का अनुरोध करता हूं जो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भुखमरी हटाओ, लैंगिक समानता, स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा, शुद्ध जल और स्वच्छता कुछ भी हो सकता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आजादी के अमृत महोत्सव में आपसे अब तक हुई प्रगति पर चर्चा करके आजादी के सौ साल पूरे होने तक भारत को और बेहतर बनाने के लिये समाधान तलाशने का भी अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम स्वास्थ्य, खेलों, मीडिया, परिवहन, बुनियादी ढांचे, विदेश नीति जैसे मामलों में क्या कर सकते हैं कि एक अरब लोगों का जीवन बदल जाये। एक अरब लोग मानवता के भविष्य और जीवन को आसान बनाने के लिये क्या कर सकते हैं।’’

ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को आगे ले जाने में राष्ट्रीय युवा संसद ने अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, युवा कार्य और खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी, राज्यसभा महासचिव पी सी मोदी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Explained LCA Tejas Back | तेजस की वापसी: क्या 40 साल का इंतज़ार और करोड़ों का निवेश वाकई बेकार था?

उनके घर में घुसकर मारेंगे, Pakistan की धमकी पर Abhishek Banerjee का पलटवार, केंद्र की चुप्पी पर साधा निशाना

हमने उसे बचा लिया, US के 176 विमानों का ज़बरदस्त हमला, F-15E क्रू को बचाने के लिए नकली ऑपरेशन

Donald Trump की विनाश वाली डेडलाइन करीब! Iran ने रच डाला बड़ा खेल, परमाणु ढाल बनेंगे ईरानी युवा | Iran-US Tension