वेंकैया नायडू ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का किया उद्घाटन, अनुराग ठाकुर बोले- खेल की भावना का करें सम्मान

By अनुराग गुप्ता | Apr 24, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज हुआ। इस दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि यूनिवर्सिटी एक ऐसी जगह है जहां आपको हर क्षेत्र में बेहतर होने का मौका मिलता है। यही समय है जब आपको बाहर निकलकर साहसी कार्य करना चाहिए। आप अपने पंख खोलो और जितना उड़ सकते हो उड़ो। जो भी असंभव हो उसे अपने प्रयास से संभव कर दिखाओ। 

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी ने धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता का किया आह्वान, बोले- कर्नाटक में अंतिम सांस ले रही है कांग्रेस 

गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन कोरोना महामारी के कारण एक साल की देरी से हो रहा है। इसमें 200 से अधिक यूनिवर्सिटी के 4,000 से अधिक खिलाड़ी 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, निशानेबाजी, तैराकी, टेनिस जैसे खेल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा