खेसारी लाल यादव है भोजपुरी सिनेमा के High Paid एक्टर, फिल्म नहीं स्टेज शो करने के लिए भी लेते हैं इतने पैसे

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2022

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने दम पर बड़ा नाम बनाया हैं। भोजपुरी सिनेमा में फिलहाल निरहुआ, मनोज तिवारी के बाद खेसारी का ही नाम लिया जाता है। सिनेमा की दुनिया में जो व्यक्ति मल्टी टास्किंग होगा हैं उसका ही बोलबाला होगा। ऐसे में खेसारी लाल भी कई गुणों से भरपूर हैं। खेसारी एक अच्छे एक्टर के साथ साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इसी के कारण खेसारी भोजपुरी सिनेमा के सबसे हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। खेसारी हाई फीस केवल फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि स्टेज शो के लिए भी लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का नया सब वेरिएंट XBB ला सकता है नई लहर

ऐसा इस लिए भी हैं क्योंकि जो फिल्म निर्माता एक बार खेसारी लाल को साइन कर लेता है उसकी टेंशन दूर हो जाती हैं कि फिल्म के गानों के लिए अलग से सिंगर साइन नहीं करना पड़ेगा। खेसारी अपने इन्हीं हुनर के कारण फिल्म निर्माताओं से मोटी रकम चार्ज करते हैं।

शत्रुघ्न कुमार यादव जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है। भोजपुरी सिनेमा से जुड़े एक भारतीय अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल हैं। खेसारी एक बॉलीवुड फिल्म सहित 70 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं और 5000 से अधिक गीतों में गायक के रूप में प्रदर्शन किया है। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी और हरियाणवी भाषाओं में भी काम किया है। छपरा में जन्मे यादव ने 2000 के दशक के अंत में अपने गायन करियर की शुरुआत की और 2011 में साजन चले ससुराल में आने के बाद से उनका अभिनय करियर स्थिर रहा।  

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका