राहील शरीफ को फील्ड मार्शल बनाने की याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2016

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ को फील्ड मार्शल के तौर पर पदोन्नत करने की याचिका को आज इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। कुछ हफ्ते बाद वह इस पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। न्यायमूर्ति आमिर फारूक ने कहा कि इस सिलसिले में विधायिका को निर्देश देने का अधिकार अदालत के पास नहीं है। डॉन ने खबर दी है कि न्यायाधीश ने जब याचिकाकर्ता के वकील राजा सैम्युएल हक सत्ती से पूछा कि क्या कोई कानून है जिसके तहत संघ सरकार को जनरल राहील को फील्ड मार्शल के तौर पर पदोन्नत करने के लिए कहा जा सकता है तो उन्होंने कहा कि संघ सरकार इसके लिए नया कानून बना सकती है।

 

अपने आदेश में न्यायमूर्ति फारूक ने कहा, ‘‘कोई कानून बनाने के लिए विधायिका को आदेश जारी नहीं किया जा सकता।’’ आदेश में कहा गया कि याचिका ‘‘में कोई दम नहीं है और इसे खारिज किया जाता है।’’ याचिकाकर्ता सरदार अदनान सलीम ने जनरल राहील को व्यापक देशहित में फील्ड मार्शल के पद पर तैनात करने के लिए उच्च न्यायालय का सहयोग मांगा था।

 

प्रमुख खबरें

BMC चुनावों के लिए तारीखों का हो गया ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष में दो फाड़, उमर अब्दुल्ला बोले: यह कांग्रेस का मुद्दा, INDIA Bloc का इससे कोई लेना-देना नहीं

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, ऑपरेशन महादेव मामले में 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम