अपनी बहन के एक्स को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? Janhvi Kapoor ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

By एकता | Oct 28, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। हाल में अभिनेत्री 'गुड लक जेरी' में नजर आई थीं और अब वह जल्द ही फिल्म 'मिली' में अभिनय करती दिखाई देने वाली हैं। जान्हवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिली' का बड़े जोरो-शोरो से प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने हाल ही में उनको और उनकी बहन को लेकर उडी अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है और अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलकर बात की हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई स्लिट ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं Shweta Tiwari, कातिलाना अदाओं ने उड़ाए लोगों के होश

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में, जान्हवी कपूर से पूछा गया था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बुरी अफवाह क्या सुनी है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि मैंने अपने बारे में सबसे बुरी अफवाह सुनी थीं कि मैंने अक्षत राजन, जो मेरे बचपन के दोस्त हैं, को डेट किया है और बाद में उनसे ब्रेकअप कर लिया और अब मेरी बहन खुशी उन्हें डेट कर रही है। इस अफवाह को सिरे से नकारते हुए जान्हवी ने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने न ही उनकी बहन ने कभी भी अक्षय को डेट किया है। अभिनेत्री ने कहा, 'वह बचपन से ही हमारा अच्छा दोस्त है।'

इसे भी पढ़ें: Diwali पार्टी में Rumored बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं Ananya Panday, लीक तस्वीर ने खोली रिश्ते की पोल

जान्हवी कपूर की डेटिंग को लेकर लेटेस्ट अफवाहों की बात करें तो खबर है कि वह अपने दोस्त ओरहान अवत्रामणि को डेट कर रही है। बॉलीवुड की शादियों और पार्टियों में दोनों अक्सर साथ में दिख जाते हैं। इसके अलावा दोनों की साथ में छुट्टियां मनाने हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े