पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी सैनिक और एक आतंकवादी मारा गया

By Prabhasakshi News Desk | Apr 13, 2024

पेशावर । पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक अभियान के दौरान एक वांछित आतंकवादी को मार गिराया गया जबकि पाकिस्तानी सेना के दो सैनिक भी मारे गये। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर प्रांत के बुनेर जिले में एक अभियान चलाया जिसमें आतंकवादी सलीम उर्फ रब्बानी मारा गया, जबकि दो अन्य आतंकवादी मुठभेड़ में घायल हो गए। 

सेना के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पाकिस्तान में हाल के महीनों में आतंकवादी घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान 92 प्रतिशत से अधिक मौतें और 86 प्रतिशत हमले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और बलूचिस्तान में हुए।

प्रमुख खबरें

House of the Dragon Season 3 Release | वेस्टरोस में टार्गेरियन गृहयुद्ध की वापसी, जानें भारत में कब और कहाँ देखें पहला एपिसोड

अगर धमकी देते देते पाकिस्तान ने सचमुच युद्ध छेड़ दिया तो भारत क्या करेगा?

Giriraj Singh बोले, TMC ने Bengal को बर्बाद किया, BJP ला रही दूसरी आज़ादी

Toxic New Release Date | ओणम पर मचेगा यश का धमाल, कई बार टलने के बाद सामने आई टॉक्सिक की नई रिलीज डेट