Kiara Advani और Siddharth Malhotra ने पहाड़ों में मनाया नया साल, तस्वीरों पर फिदा हुए लोग

By रेनू तिवारी | Jan 02, 2024

पिछले साल कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने प्यार के बंधन में बंधे। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल थे। कियारा और सिद्धार्थ बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों जगह पसंद करते हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद एक साथ अपना पहला नया साल मना रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी। विंटर वेकेशन के दौरान दोनों को खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 का विनर हैं Fixed! MC Stan की तरह ही मेकर्स इस कंटेस्टेंट को थमा देंगे ट्रोफी, Anurag Dobhal के Eviction पर भड़के लोग

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिल जीते हैं। जब उन्हें फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ देखा गया, तो वे एक साथ इतने परफेक्ट लगे कि हर कोई उन्हें असल जिंदगी में देखने की बात करने लगा। आख़िरकार, इस जोड़े ने पिछले साल शादी कर ली। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर समेत कई बी-टाउन कपल्स ने अलग-अलग अंदाज में नए साल का जश्न मनाया है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने नए साल के जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

इसे भी पढ़ें: जापान में नये साल की छुट्टियां मनाने गये थे Jr NTR, तेज भूकंप और सुनामी के बीच वापस लौटे हैदराबाद

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी के बाद अपना पहला नया साल मना रहे हैं। कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ के साथ एक बेहद प्यारी सेल्फी पोस्ट की है। तस्वीर में यह जोड़ा फजी जैकेट पहने नजर आ रहा है। नए साल 2024 में वह बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्नोबोर्डिंग करते नजर आए। फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'काला चश्मा।'

कियारा आडवाणी आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों को काफी पसंद किया गया था। वहीं दर्शकों को भी फिल्म खूब पसंद आई और ये हिट साबित हुई। इसके बाद से कियारा लगातार अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?