Kiara Advani की मेंहदी का लहंगा है बेहद खास, Manish Malhotra ने बनाने के लिए किया था हाथी के दांतों का इस्तेमाल

By रेनू तिवारी | Feb 17, 2023

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शानदार शादी को जिसने और खूबसूरत बनाया वह था कियारा और सिद्धार्थ के कपड़ो ने। उनके संगीत-मेंहदी से लेकर शादी-रिशेप्शन तक के सभी ड्रेस प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए थे। कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गये लंहगे को फ्लॉन्ट कर रही हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान डिज़ाइनर के नाम के लेबल के पारंपरिक आइवरी चिकनकारी लहंगे में पोज देते हुए एक्ट्रेस किसी परी की तरह लग रही थीं।

इसे भी पढ़ें: Swara Bhaskar Fahad Ahmed Wedding | स्वरा भास्कर ने की समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ शादी, देखें तस्वीरें

मेहंदी सेरेमनी के लिए भी कियारा ने ज्वैलरी गेम को जमकर खेला। उन्होंने पेस्टल-रंग के आभूषणों का एक समकालीन सेट पहना था। अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी कियारा ने मिनिमल, ऑ-नेचुरल मेकअप के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। 

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge का Gujarat जल संकट पर BJP पर हमला, CAG रिपोर्ट का दिया हवाला

मणिपुर की खूबसूरत Loktak Lake पहुंचे अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, बोट राइड का उठाया लुत्फ

Akash Anand और ईशान को नहीं मिलेगा पद, मायावती ने BSP में लिया कड़ा संकल्प, सिर्फ भतीजी दीपिका आनंद को ही एंट्री का हक

IAS Puja Singhal की याचिका पर Supreme Court में 15 सितंबर को होगी सुनवाई