Kiara Advani की सिंपल सी शॉल की कीमत आपके होश उड़ा देगी, मिडिल क्लास वाले इतने में खरीद सकते हैं 6 महीनें का राशन

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2023

कियारा आडवाणी उन लोगों में से एक हैं, जिनके फैशन सेंस को काफी पसंद किया जाता है। वह बहुत की सामाजिक परिधानों का चयन करती हैं। उनका स्टाइल सिंपल है लेकिन वह इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि सादगी उनके फैशनेबल दिखने के आड़े न आए। 7 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी है। अपनी शादी के लिए जब कियारा अपने घर से निकली तब वह एक सफेद रंग के टॉप और पैंट में थी। उनका एयरपोर्ट लुक बेहद सादा था। ठंड से बचने के लिए उन्होंने एक गुलाबी रंग का शॉल ओढ़ा हुआ था। ये शॉल काफी हल्का था। सभी हैरान थे कि नयी दुल्हन इतने सिंपल लुक में अपनी शादी के लिए जा रही हैं। अब एक जानकारी सामने आयी हैं कि उनकी शॉल का प्राइज 86000 रुपये हैं। यह काफी हैरान करने वाला हैं। कियारा की गुलाबी शॉल में कोई डिजाइन नहीं था और न की कोई कारीगरी। फिर कियारा की ये शॉल इतनी मंहगी! खैर होनी वाली दुल्हन के कपड़ो के प्राइज की बाद क्या ही करना लेकिन आम इंसान को ये बात गले से नहीं उतर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Grammys 2023 | ग्रैमी पुरस्कार में अमेरिकी सिंगर Beyonce का रहा जलवा, बेंगलुरू में बसे संगीतकार रिकी केज को भी मिला पुरस्कार

 

कियारा आडवाणी की शॉल हर्मेस की है

कियारा आडवाणी की गुलाबी शॉल लग्जरी ब्रांड Hermes Libris की है। शॉल की कीमत 1,050 अमेरिकी डॉलर है, जो मोटे तौर पर 86,000 रुपये है। उसने फुल-स्लीव व्हाइट टॉप के साथ फॉर्मल पैंट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को प्रादा के एक मिनी बैग, हील वाले बूट्स की एक जोड़ा और धूप के चश्मे से एक्सेसराइज़ किया। उसने अपने बालों को खुला छोड़ दिया और नो-मेकअप लुक चुना।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने Boycott Bollywood, Besharam Rang विवाद पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा-

इस बीच 7 फरवरी को होने वाले समारोह के लिए कियारा और सिद्धार्थ की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वे दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी के साथ की जाती है।  मेहंदी समारोह समारोह के दौरान सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। विशेष रूप से करण जौहर, जूही चावला, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, शबीना खान और अंबानी शादी के उत्सव के लिए जैसलमेर में हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट के बने नए किंग

Kerala में CM पद पर कांग्रेस की कलह! Ramesh Chennithala बोले- नतीजों से पहले विवाद क्यों?

B.Ed Course: Teacher बनने का सपना देख रहे युवाओं को झटका, 1-Year B.Ed Course पर Govt का बड़ा बयान

Women Reservation Bill पर PM Modi की विपक्ष को सीधी चेतावनी- विरोध की लंबी कीमत चुकानी पड़ेगी