China Masters: Kidambi Srikanth ने विश्व नंबर 9 Victor Lai को हराकर किया उलटफेर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

शेनझेन, तीन सितंबर भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां कनाडा के विश्व में नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस साल की शुरुआत में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत ने लाई पर 21-18 21-19 से जीत दर्ज करके उलटफेर किया। लाई ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

मैं केवल इसी बारे में सोच रहा था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले 12-14 महीनों से बहुत अच्छा खेल रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक नया दिन है और अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता हूं, तो मेरे पास जीतने का मौका होगा। मैं यह नहीं सोच रहा था कि वह कैसा खेल रहा है।

मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहा था कि मुझे कैसे खेलना चाहिए। ’’ वहीं सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने फ्रांस के क्रिस्टो और टोमा जूनियर पोपोव बंधुओं को 21-15 22-24 21-9 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल में हाल ही में ताइपे ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा को दूसरे दौर में जापान की विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी टोमोका मियाजाकी से 17-21 21-18 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो भी मिश्रित युगल में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई से 18-21, 18-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। श्रीकांत ने लाई के खिलाफ अपने जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। वह पहले गेम के शुरू में 3-7 से पीछे हो गए, लेकिन लाई की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने 8-8 से बराबरी कर ली।

कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि इंटरवल तक दो अंक की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इसके बाद स्कोर 15-11 कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि जोरदार वापसी की और स्कोर 15-15 कर दिया।

एक और क्रॉस-कोर्ट स्मैश से भारतीय खिलाड़ी ने 18-16 की बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद उन्हें तीन गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने दूसरे गेम प्वाइंट पर यह गेम अपने नाम कर दिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम के शुरू में गलतियां की जिससे वह 5-9 से पीछे हो गए।

भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि वापसी के प्रयास जारी रखे। जब वह 9-14 से पीछे थे तब उन्होंने दो जोरदार शॉट्स और लाई की गलतियों से स्कोर 13-14 कर दिया। इसके बाद एक समय स्कोर 18-18 पर बराबरी पर था।

इसके बाद लाई का शॉट बाहर चला गया और श्रीकांत ने एक जोरदार शॉट मारकर मैच प्वाइंट हासिल कर लिया तथा जल्द ही मैच अपने नाम कर दिया। वहीं पोपोव बंधुओं के खिलाफ सात्विक-चिराग की जोड़ी पहले गेम में 11-6 से बढ़त बनाए थी। फ्रांस की जोड़ी भारतीयों के खिलाफ संघर्ष करती दिख रही थी।

इससे सात्विक-चिराग ने 18-11 से बढ़त बना ली। वहीं एक रिटर्न शॉट टोमा जूनियर के कूल्हे में लगा जिससे उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इस तरह भारतीयों ने सात गेम प्वाइंट हासिल कर पहला गेम जीत लिया।

दूसरा गेम हालांकि ज्यादा प्रतिस्पर्धी रहा जिसमें पोपोव बंधु ब्रेक तक 11-10 से आगे थे। भारतीय जोड़ी ने फिर 18-15 से बढ़त बना ली, हालांकि यह थोड़ी देर तक ही रही। फ्रांस की जोड़ी 18-18 की बराबरी पर आ गई।

पोपोव बंधुओं ने दो गेम प्वाइंट बचाए और 23-22 पर एक गेम प्वाइंट हासिल किया। इस तरह उन्होंने मैच निर्णायक गेम तक पहुंचाया। तीसरे गेम में सात्विक-चिराग ने मजबूती से वापसी करते हुए 6-1 की बढ़त को ब्रेक तक 11-5 कर दिया।

इसके बाद भारतीय जोड़ी ने मुड़कर नहीं देखा और आसानी से जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला

Sensex में 417 अंकों की गिरावट, Nifty भी 23,873 पर फिसला

हीरे से लेकर हथियारों तक, Belgium के साथ मिलकर Modi ने Europe के लिए बनाया बड़ा गेम प्लान