Kidney Health: किडनी है शरीर का सुपरहीरो, बिगड़ती लाइफस्टाइल से बचें, जानें डिटॉक्स के आसान उपाय

By अनन्या मिश्रा | Oct 30, 2025

किडनी हमारे शरीर का सुपरहीरो होता है, जोकि खून को साफ करता है और बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ ही शरीर में जरूरी मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखता है। लेकिन आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल, खानपान में गड़बड़ी, कम पानी पीना और तनाव के कारण किडनी की बीमारियों को काफी बढ़ा दिया है। अब यह सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा भी तेजी से इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जब किडनी ठीक तरीके से काम नहीं करती है, तो व्यक्ति को थकान, शरीर में सूजन और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: वैज्ञानिकों का 'महाठंड' अलर्ट, सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अभी से घर में रखें ये 4 रामबाण चीजें

किडनी को कैसे करें साफ

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, हमारी किडनी रक्त से अपशिष्टों को फिल्टर करके स्वाभाविक रूप से शरीर को साफ करने का काम करती है। इसलिए किडनी की अलग से सफाई करने की कोई जरूरत नहीं होती है। लेकिन कुछ उपायों से किडनी के कार्यों को बढ़ावा दिया जा सकता है। वहीं कुछ उपाय किडनी को डिटॉक्स करने में मददगार हो सकता है।

विटामिन-बी6 और ओमेगा-3

किडनी की बीमारियों से बचाव के लिए कुछ चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। खासतौर पर विटामिन बी6 वाली चीजों को डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म प्रतिक्रियाओं में अहम भूमिका निभाती है। इस पोषक तत्व से भरपूर चीजों के सेवन से किडनी में पथरी बनने का खतरा कम हो जाता है। ओमेगा 3 वाली चीजें भी किडनी के स्वास्थ्य को अच्छा रखने और किडनी को डिटॉक्स करने में सहायक होता है।

इसके अलावा किडनी की सेहत को ठीक रखने में जिन खाद्य पदार्थों फायदेमंद पाया गया है, उनमें से एक अंगूर है। एक अध्ययन में पाया गया है कि किडनी रोग वाले चूहों में इलाज के साथ अंगूर का जूस देने से उनमें किडनी की सूजन को कम करने में सहायता मिली। इस तरह से संतरा, नींबू और खरबूजे के रस में साइट्रिक एसिड या साइट्रेट होता है। साइट्रेट मूत्र में कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी में पथरी को बनने से रोकने में सहायता करता है।

खूब पानी पिएं

अगर आप भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो यह किडनी को साफ रखने के लिए पर्याप्त है। वयस्कों का शरीर करीब 60% पानी से बना होता है। किडनी को मूत्र उत्पादन करने के लिए पानी की जरूरत होती है। वहीं अगर आप कम पानी पीते हैं, तो पेशाब की मात्रा कम होती है। वहीं कम पानी पीने से किडनी पर ज्यादा दबाव बढ़ता है, जिससे किडनी में पथरी भी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Praneet More Show Controversy | लाशों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने वाली महिला डॉक्टर ने मांगी माफी, विवादों में कॉमेडियन प्रणीत मोरे का शो

Vastu Tips: Bedroom की Negative Energy से हैं परेशान? Good Luck के लिए आजमाएं ये अचूक Vastu Tips

NITI Aayog बैठक: PM Modi ने उद्यमिता, स्किल बढ़ाने और रोजगार पर CMs संग की चर्चा

जिम मालिक की ताबड़तोड़ 10 गोलियां मारकर हत्या, Lawrence Bishnoi gang ने ली जिम्मेदारी, Salman Khan के करीबियों को भी दी धमकी