Coocking Tips: अब बच्चे नहीं बनाएंगे मुंह, लौकी से बनाएं ये Super Hit पुलाव और कबाब; देखें Easy Recipe

By अनन्या मिश्रा | May 19, 2026

ज्यादातर घरों में न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी लौकी का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन वह नहीं जानते हैं कि लौकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि इसकी साधारण सी सब्जी बोरिंग हो सकती है, लेकिन आप अपने बच्चे को नए तरीके से लौकी को खिला सकती हैं। आज इस आपको लौकी की दो बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन डिशेज को बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जानते हैं आप लौकी और राइस से कौन-कौन सी रेसिपीज बना सकती हैं। यह रेसिपी न सिर्फ बड़ों बल्कि बच्चों को भी पसंद आएगी।

बासमती चावल (भीगे हुए) - 1 कप

घी, आधा कप दही - 2 चम्मच

खड़े मसाले - तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग)

बारीक कटा प्याज

अदरक-लहसुन पेस्ट

हरी मिर्च

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कुकर में 2 चम्मच घी डालकर सभी खड़े मसाले डालें।

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें।

फिर कद्दूकस की हुई लौकी को डालकर 2 मिनट तक पकने दें।

इसके साथ ही नमक, दही और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं।

आखिर में भीगे हुए चावल और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर चलाएं।

अब एक सीटी आने तक पकाएं और फिर गरमा-गरम शाही लौकी पुलाव को रायते के साथ सर्व करें।

लौकी-चावल के चटपटे कबाब की सामग्री

लौकी - 2 कप

पके हुए चावल - 1 कप (मैश किए हुए)

मसाले - अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च

बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स - 3-4 बड़े चम्मच

लाल मिर्च पाउडर

हल्दी

अमचूर पाउडर

गरम मसाला

हरा धनिया - बारीक कटा हुआ

तेल - शैलो फ्राई करने के लिए

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी को अच्छे से निचोड़कर इसका सारा पानी निकाल लें।

फिर एक बड़े बाउल में मैश किए हुए चावल और निचोड़ी हुई लौकी को डालें।

अब बाउल में कटी हरी मिर्च, सूखे मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं।

इसके बाद बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स और हरा धनिया डालकर इस मिश्रण को आंटे की तरह गूंथ लें।

अगर मिश्रण थोड़ा गीला है, तो इसमें थोड़ा सा बेसन मिला लें।

हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें और इसको टिक्की यानी की कबाब का आकार दें।

इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लें। अब मीडियम आंच पर कबाब को दोनों ओर से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें।

अगर आप इन कबाब को ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहती हैं, तो आप तेल में तलने से पहले इनको सूजी या फिर सूखे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Varanasi Airport Firing Incident: सिक्योरिटी चेक के दौरान चली गोली, दो कर्मचारियों के हाथ और पैर पर लगी

Sensex की 5 कंपनियों का बाजार मूल्य 1 लाख करोड़ रुपये घटा, TCS को सर्वाधिक नुकसान

Jindal Stainless करेगी 900 करोड़ रुपये का Investment, बढ़ेगी स्टील क्षमता

Amit Shah के Alwar दौरे से पहले छात्र हिरासत में, काले झंडे दिखाने की थी तैयारी