कांग्रेस से निष्कासित जिला प्रवक्ता की हत्या, नग्न अवस्था में मिला शव

By दिनेश शुक्ल | Oct 13, 2020

गुना। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस जिला प्रवक्ता पद से निष्कासित ब्रज भूषण शर्मा की हत्या का मामला सामने आया है। ब्रज भूषण शर्मा की गुना में कैंट इलाके के दर्जी मोहल्ले में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। ब्रज भूषण शर्मा का शव नग्न अवस्था में मिला है। पूरी घटना के पीछे अवैध संबंध में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालंकि इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते है। वही पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। पिछले दिनों ब्रज भूषण शर्मा को पार्टी के प्रवक्ता पद से निष्काशित कर दिया गया था। ब्रज भूषण शर्मा का नशे में गालीगलौच करते एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वह नशे में किसी की पिटाई कर रहा था। जिसके बाद कांग्रेस ने उसे निष्कासित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।

World Cup: आंकड़ों में ब्राजील है प्रबल दावेदार, लेकिन क्या Haaland का मैजिक करेगा कमाल?