किम जोंग-नाम की हत्या के मामले में आरोपी महिला की रिहाई की अपील खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

शाह आलम। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की हत्या के मामले में आरोपी, वियतनामी महिला की तत्काल रिहाई की मांग बृहस्पतिवार को खारिज कर दी गयी। मामले में महिला की सह-आरोपी इंडोनेशियाई महिला को कुछ दिन पहले ही रिहा किया गया था।  राजधानी कुआलालंपुर के बाहर शाह आलम में मुख्य अभियोजक मोहम्मद इस्कंदर अहमद ने उच्च न्यायालय में कहा, ‘‘अटॉर्नी-जनरल को 11 मार्च को प्रस्तुत अभ्यावेदन के संदर्भ में, हमें इस मामले में आगे बढ़ाने का आदेश मिला है।’’ डोन थी हुओंग के खिलाफ करीब डेढ़ वर्ष से सुनवाई जारी है।

फैसले के बाद नम आंखों से हुओंग ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सिती की रिहाई को लेकर मैं नाराज नहीं हूं। केवल भगवान जानता है कि हमने हत्या नहीं की।’’ उसने कहा, ‘‘ मैं चाहती हूं कि मेरा परिवार मेरे लिए दुआ करे।’’ वहीं न्यायाधीश अजीम आरिफिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुनवाई के लिए हुओंग ‘‘मानसिक और शारीरिक’’ तौर पर स्वस्थ नहीं है। उन्होंने अगली सुनवाई के एक अप्रैल की तारीख मुकर्रर की।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में लोकतंत्र की अपनी परिभाषा, चुनाव से पहले नतीजे तय

मामले में आरोपी अन्य महिला सिती आसियाह को सोमवार को रिहा कर दिया गया था। अभियोजकों ने उसके खिलाफ हत्या के आरोप वापस ले लिए थे। उन्होंने इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया लेकिन इसमें इंडोनेशियाई सरकार की ओर से गहन पैरवी की गई थी। गौरतलब है कि कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर 2017 में रहस्यमय परिस्थितियों में किम जोंग-नाम की हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal