Kim Jong Un ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन परिसर में कर दिया ये गंदा काम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2024

होली के महीने में रंग और पानी भरे गुब्बारे से बच्चों को खेलते देखा होगा। आने जाने वाले लोगों पर गुब्बारे फेंक कर हैप्पी होली बोलते भी सुना होगा। लेकिन क्या हो अगर जब राष्ट्रपति भवन में कोई गुब्बारे में खचरा भरकर गिरा दें। सनकी तानाशाह किम जोंग ने ऐसा ही कुछ किया है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों की माने तो उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई सीमा पर कचरा ढोने वाले गुब्बारे गिराए हैं। पहली बार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति परिसर में कम से कम एक कचरा डंप किया गया है। राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा कि बुधवार को मध्य सियोल के योंगसन में राष्ट्रपति यूं सुक-येओल के कार्यालय के पास गिरे गुब्बारे में कोई खतरनाक सामग्री नहीं थी या इससे कोई चोट नहीं आई। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को सियोल की ओर कचरे से भरे और गुब्बारे भेजे। सियोल के अधिकारियों ने भी बताया कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की ओर संभवतः कचरे से भरे और गुब्बारे उड़ाए।

इसे भी पढ़ें: North Korea के राजनयिक अपना देश छोड़कर दक्षिण कोरिया में ली शरण, जानें क्या है वजह

योनहप ने अपनी खबर में हालांकि इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन मीडिया में आई अन्य खबरों में कहा गया कि इन गुब्बारों से किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।  कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर उत्तर कोरिया के संबंध में दुष्प्रचार संदेश प्रसारित किए थे। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से भेजे गए कचरे से भरे गुब्बारे बुधवार को सीमा पार करके सियोल के उत्तर में उड़ रहे थे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: North Korea के खतरे को लेकर अमेरिका व द. कोरिया ने संयुक्त परमाणु प्रतिरोध दिशा निर्देश पर हस्ताक्षर किये

पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपतियों का कार्यालय ऐतिहासिक जोंगनो जिले के ब्लू हाउस में होता था, लेकिन यून इसके बजाय योंगसन कॉम्प्लेक्स में आधिकारिक कर्तव्यों पर काम करने चले गए हैं। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बुधवार को पहले बताया था कि उत्तर कोरिया से आए गुब्बारे सियोल के उत्तर में थे और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी थी। वैसे जासूसी गुब्बारे का दौर कई देशों की तरफ से अपने दुश्मन देश में सर्विलांस के लिए भेजे जाते रहे हैं। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले चीनी निगरानी गुब्बारा उत्तर पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका पर मंडराता नजर आया था। जिसे बाद में अमेरिका ने मार गिराया था। 

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया