Prabhasakshi Exclusive: Russian President Vladimir Putin की मदद के लिए Kim Jong Un ने भेजे अपने सैनिक! अब Ukraine की खैर नहीं

By नीरज कुमार दुबे | Oct 09, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में ताजा अपडेट क्या है? इस प्रकार की भी खबरें आई हैं कि उत्तर कोरिया के सैनिक रूस की ओर से यूक्रेन के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। इन खबरों में क्या सच्चाई है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री का एक बयान आया है कि उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन में रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई राजनेताओं से चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने कहा कि इसकी "अत्यधिक संभावना" है कि 3 अक्टूबर को डोनेट्स्क के पास यूक्रेनी मिसाइल हमले में छह उत्तर कोरियाई अधिकारी मारे गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा ही दावा पिछले सप्ताह यूक्रेनी मीडिया ने भी किया था।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel Defense Forces आखिर Iran में कहां पर बम बरसाने की तैयारी कर रही हैं?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि जहां तक युद्ध के ताजा हालात की बात है तो अब एक चीज और देखने को मिल रही है कि कीव रूसी ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अपना हमला तेज करता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताजा हमले में यूक्रेन ने क्रीमिया प्रायद्वीप के तट पर एक बड़े तेल टर्मिनल पर हमला करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने 2014 में इस प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव द्वारा लॉन्च किए गए कुल 21 में से 12 यूक्रेनी ड्रोन रातोंरात प्रायद्वीप में मार गिराए गए। उन्होंने कहा कि वहीं इस बारे में यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा है कि टर्मिनल से भेजे गए तेल उत्पादों का इस्तेमाल "रूसी कब्जे वाली सेना की जरूरतों को पूरा करने" के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बयान में कहा गया है कि मॉस्को के ऊर्जा क्षेत्र को बार-बार निशाना बनाकर, कीव का लक्ष्य रूस के राजस्व स्रोतों में सेंध लगाना है। उन्होंने कहा कि बयान में कहा गया है कि रूस को अपने तेल ठिकानों से जो कमाई हो रही है उसे वह युद्ध में खर्च कर रहा है इसलिए हम ऐसे ठिकानों को निशाना बनाते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth का व्रत खोलने से पहले देख लें टाइम! आपके शहर में इस समय निकलेगा चांद

Amit Shah ने Cyclone Arnab प्रभावित राज्यों को दिया मदद का भरोसा, मुख्यमंत्रियों से की बात

29 October, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट रहे, IT शेयरों में हलचल दिखी और TCS सबसे ज्यादा बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ INDIA Bloc का Mega Plan, Ramlila Maidan में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी