ट्रंप के साथ शिखर वार्ता को तैयार हुए किम जोंग उन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि अगर साल के अंत तक अमेरिका द्विपक्षीय रूप से स्वीकार होने वाले समझौते की पेशकश करता है तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता करने को तैयार हैं। प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि किम ने यह बात उत्तर कोरिया की संसद में एक सत्र के दौरान कही। 

किम ने अपने भाषण में कहा कि फरवरी में ट्रंप के साथ शिखर वार्ता इसलिए विफल रही क्योंकि अमेरिका ने एकतरफा मांगें रखी थी लेकिन निजी तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। वहीं अमेरिका ने इस शिखर वार्ता के विफल रहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों से बड़ी राहत की मांग कर रहा था लेकिन उसके बदले सीमित निरस्त्रीकरण कदम उठाना चाहता था। शुक्रवार को केसीएनए ने बताया कि किम स्टेट अफेयर्स कमीशन के दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं। निर्णय लेने के मामले में यह देश की शीर्ष इकाई है। 

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद