पोप फ्रांसिस से वेटिकन में मिले महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2025

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने बुधवार को वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। यह भेंट शाही जोड़े की इटली यात्रा और उनके विवाह की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई।

चार्ल्स और कैमिला ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बर्मिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा महामहिम इस बात से बहुत प्रसन्न हैं कि उन्हें पोप से व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं प्राप्त करने का अवसर मिला।

इससे पहले, बुधवार को चार्ल्स ने इटली की संसद को संबोधित किया और यूरोप में युद्ध के समय साझा मूल्यों की रक्षा के लिए ब्रिटेन और इटली के बीच मजबूत संबंधों की आवश्यकता पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने यूक्रेन को समर्थन देने, नाटो में सहयोग करने का उल्लेख किया।

महाराजा चार्ल्स ने जलवायु परिवर्तन पर भी अपनी बात रखी और आगाह करते हुए कहा कि वह 16 वर्ष पहले दिए गए अपने ही भाषण की चेतावनियों को आज सच होता देख रहे हैं।

इस दौरे में चार्ल्स और कैमिला ने अपनी 20वीं वर्षगांठ मनाई, जिसके लिए महारानी ने डिजाइनर ऐनी वेलेंटाइन द्वारा दोबारा तैयार की गई अपनी शादी की पोशाक पहनी। दोनों ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Kapil Sibal का Rajnath Singh पर पलटवार, बोले- Congress नहीं जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन

Donald Trump ने Graham Law के तहत रूसी तेल व गैस पर प्रतिबंधों से दी छूट

Lindsey Graham Act Waiver | डोनाल्ड ट्रम्प बने मॉस्को की कठपुतली, रूस के सामने घुटनों पर आया सुपरपावर! रूस से प्रतिबंध हटाने के फैसले पर भड़के डेमोक्रेट्स

17 अक्टूबर 1979: Mother Teresa को मिला था Nobel Peace Prize, जानिए आज का इतिहास