King Charles के भाई का Epstein कांड! क्या है पूरा मामला?

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2026

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही एंड्रियो जो साल 2022 तक प्रिंस एंड्रियो थे। लेकिन क्योंकि लगातार उनका नाम एस्टीन फाइल्स से जोड़ा जा रहा था। लगातार उनका नाम य यन शोषण से जोड़ा जा रहा था। उसके बाद साल 2022 में पहले उनका टाइटल गया। वो प्रिंस एंड्र्यू से एंड्र्यू हुए और अब उनकी गिरफ्तारी की बात भी निकल कर सामने आई है। ब्रिटेन की शाही दीवारें हिल चुकी है। एब्सेंट फाइल्स में नाम आने के बाद आखिरकार वो हो गया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। ब्रिटेन के राजा चार्ल्स थर्ड के छोटे भाई प्रिंस एंड्रियो को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और बता दें कि यह कोई अफवाह नहीं है बल्कि यही सच्चाई है। पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रीगम स्टेट स्थित वुड फार्म में आठ सादे कपड़ों वाले अधिकारी पहुंचे और इसके बाद 66 साल के एंड्र्यू को उन्होंने हिरासत में ले लिया और वहीं दिन जिस दिन उनका जन्मदिन था यानी बर्थडे के दिन हथकड़ी लग गई। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में बनेगी पहली मुस्लिम PM! जानें कौन हैं शबाना महमूद? Epstein files में क्या है संबंध

एंड्र्यू लगातार इन आरोपों से इंकार कर रहे हैं। लेकिन इस बार मामला महज छवि का नहीं है बल्कि आपराधिक जांच का भी है। और अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अब परिवार का इसके ऊपर क्या टेक होगा। बकिंघम पैलेस में यह बयान सामने आया है कि किंग चार्ल्स थर्ड ने गहरी चिंता जताई है। लेकिन साथ ही यह साफ संदेश भी दे दिया है कि कानून अपना काम करेगा। कोई विशेष रियायत नहीं बरती जाएगी और कोई शाही ढाल इस समय नहीं चल पाएगी। यानी साफ है कि ताज और कानून आमने-सामने नहीं खड़े हो सकते। गौरतलब तो यह है कि एंड्र्यू से उनकी शाही उपलब्धियां पहले ही छीनी जा चुकी हैं और वो अब आधिकारिक तौर पर हिज रॉयल हाईनेस के रूप में कार्य नहीं करती। गौरतलब तो यह है कि एंड्र्यू से उनकी शाही उपलब्धियां पहले ही छीनी जा चुकी थी। वो अब आधिकारिक तौर पर हिज रॉयल हाईनेस के रूप में काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें रॉयल कल्ब भी छोड़ना पड़ा और शाही परिवार से दूरी पहले ही बनाई गई थी। लेकिन अब मामला और भी ज्यादा गंभीर है और इस बार अदालत के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की स्टारमर ने पहले भी संकेत दिए थे कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। चाहे शाही खून हो या आम आदमी। 

इसे भी पढ़ें: Epstein सेक्स स्कैंडल में फंसे Prince Andrew गिरफ्तार, UK शाही परिवार में मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री बोले- कानून से कोई ऊपर नहीं

यह गिरफ्तारी पिछले कुछ हफ्तों में सामने आए कई चौंकाने वाले आरोपों के बाद हुई है, जब अमेरिकी कांग्रेस द्वारा एपस्टीन फाइल को जारी किया गया था इससे पहले, जब एक दशक पहले तत्कालीन सरकार के व्यापार विभाग में पूर्व व्यापार दूत के रूप में कार्यकाल के दौरान एंड्रयू के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पूछा गया, तो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 'बीबीसी' से कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। हालांकि, एंड्रयू ने ग्रिफे के सभी आरोपों को खारिज किया, लेकिन उन्होंने गिफ्रे की पीड़ा को स्वीकार किया। गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी।

गिफ्रे के खुलासे के बाद फंसे एंड्रयू

वर्जिनिया गिफ्रे ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थी, तभी एपस्टीन के नेटवर्क में फंस गई थी। उसे कई प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इसी इंटरव्यू में वर्जिनिया ने ब्रिटेन के प्रिस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था। वर्जिनिया कई साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी और यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं की वकील बन गई थी। 

छीन लिया था प्रिंस का खिताब

किग चार्ल्स ने पिछले साल अक्टूबर में अपने छोटे भाई एंड्रयू से 'प्रिस' का खिताब और सभी शाही उपाधिया वापस ले ली थी। उन्हें विडसर स्थित उनके आलीशान घर 'रॉयल लॉज' को भी खाली करने का आदेश दिया गया।

पूरे मामले में कब क्या हुआ?

2001: अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विशेष प्रतिनिधि बने।

मार्च 2001: वर्जिनिया गिफ्रे ने यौन शोषण का आरोप लगाया (एंड्रयू ने खारिज किया)।

जुलाई 2011: जेफ्री एपस्टीन विवाद के बाद व्यापार दूत पद छोड़ा।

नवंबर 2019: BBC इंटरव्यू के बाद सार्वजनिक भूमिकाओ से हटे।

2021-2022: गिफ्रे का मुकदमा, मल्टीमिलियन समझौता।

सितंबर 2022: क्चीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन।

30 अक्टूबर 2025: प्रिस की उपाधि छिनी।

जनवरी-फरवरी 2026: नई एपस्टीन फाइले और फिर जांच तेज।

19 फरवरी 2026: 66वें जन्मदिन पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

ऑफिस में भी परंपरा संग Fashion! ये लेटेस्ट Mangalsutra देंगे परफेक्ट Professional Look

NEET-UG Paper Leak पर देश में बवाल, सवालों से बचते दिखे शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan

Health Alert: क्या आपका एयर कंडीशनर आपको बीमार कर रहा है? जानिए इसके चौंकाने वाले नुकसान

NEET-UG Paper Leak पर भड़के Anand Kumar, बोले- नकल रोकने के लिए China Model अपनाए सरकार