2 Lakh की जैकेट बेचने पर ट्रोल हुए थे Aryan Khan, अब King Khan ने मामले पर इस अंदाज में किया रिएक्ट

By एकता | May 07, 2023

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपना कपड़ों का ब्रांड D'YAVOL X लॉन्च किया था। इस ब्रांड के कपड़ों जैसे जैकेट और टीशर्ट को बड़े ऊँचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्तियां जताई थी। कपड़ों के हद से ज्यादा महंगे दामों पर आर्यन को बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था। अब शाहरुख़ ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने 5 मई को सोशल मीडिया पर शाहरुख खान से पूछें सत्र रखा था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के कपड़ों के ऊँचे दामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अपनी राय रखी है।


इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13 । इस सीजन में दमखम दिखाएंगे ये टीवी सितारें, जल्द शुरू होने वाली है शो की शूटिंग

किंग खान बीच-बीच में ट्विटर पर 'शाहरुख़ खान से पूछे' सत्र रखते हैं। इस दौरान फैंस उनसे सवाल करते हैं और अभिनेता बड़े ही मजेदार तरीके से उनके जवाब देते हैं। शाहरुख़ के जवाब हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने में कामयाब रहते हैं। इससे पहले अभिनेता ने पठान की रिलीज के बाद ये सत्र रखा था। इसमें भी उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों के मजेदार जवाब दिए थे।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह