कांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0 . 1 से हारा भारत

By Kusum | Sep 10, 2023

सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के 77वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1 . 0 से हरा दिया। भुवनेश्वर और बेंगलुरू में पिछले दो मुकाबलों में भारत ने लेबनान को हराया था लेकिन इस बार जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका।

भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी डिफेंस पर लगातार हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली। चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम बैरंग लौटेगी।

इससे पहले विवादास्पद पेनल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को इराक के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4 . 5 से पराजय झेलनी पड़ी थी। भारत के लिये मनवीर सिंह और लालियांजुआला छांगटे ने मौके बनाये लेकिन कई बार गेंद बार के ऊपर से चली गई तो कई बार निशाना चूक गई। दूसरे हाफ में भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सारे दाव और संयोजन आजमा लिये लेकिन गोल नहीं हो सका। स्टिमक ने पांच बदलाव किये लेकिन ब्रेंडन फर्नांडिस से लेकर राहुल केपी तक कोई गोल नहीं कर सका।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।   

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप