MI के खिलाफ घरेलू फायदा उठाना चाहेगी किंग्स इलेवन पंजाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

मोहाली।इंडियन प्रीमियर लीग के पहले दोनों मैचों में विवादों में रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में यहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शुरुआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को मांकड़िंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई तो वही कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ दूसरे मैच में 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं रखने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जिससे आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद उस गेंद को नोबाल करार दिया गया और रसेल ने धमाकेदार पारी खेल कर मैच का रूख बदल दिया।

इसे भी पढ़ें: अंपायर के फैसले पर बोले कोहली, ''हम IPL खेल रहे हैं, क्लब क्रिकेट नहीं''

अश्विन की टीम इन सब को भुल कर यहां के पीसीए स्टेडियम में नयी शुरूआत करना चाहेगी। टूर्नामेंट अभी शुरूआती दौर में है और दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की है। इस लिहाज से मैच से पहले किसी भी टीम को कमजोर नहीं आंका जा रहा और मुकाबले पर सबकी करीबी नजरें होगी।दोनों टीमों में कई बड़े खिलाड़ी है और वे इस मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे। गेल ने राजस्थान के खिलाफ 47 गेंद में 79 रन बनाकर फार्म में होने का संकेत दिया तो वहीं इस मैच में युवा सरफराज खान ने 29 गेंद में नाबाद 46 रन की पारी खेली थी। 

इसे भी पढ़ें: अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी को मांकड़िंग नहीं करना चाहिए था- मदन लाल

केकेआर के खिलाफ मयंक अग्रवाल और डेविड मिलर ने बल्ले से प्रभावित किया। टीम के लिए हालांकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का फार्म चिंता का सबब है जो दो मैच में अब तब सिर्फ पांच रन ही बना सके हैं। दूसरी तरफ रायल चैलेंजर बेंगलोर के खिलाफ छह रन की जीत दर्ज कर यहां पहुंची मुंबई इंडियन्स के हौसले बुलंद होंगे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट) ने एक बार फिर साबित किया की उन्हें अंतिम ओवरों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों कहा जाता है। कप्तान रोहित शर्मा (33 गेंद में 48) और हार्दिक पंड्या (14 गेंद में 32) पिछले मैच की लय को यहां जारी रखना चाहेंगे। सत्र की शुरूआत अर्धशतक से करने वालेयुवराज सिंह अपने ‘घरेलू मैदान और दर्शकों’ के सामने बल्ले से छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। समय : मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना